देहरादून, जून 22 -- उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक शनिवार को झमाझम बारिश हुई। देहरादून में भी शनिवार को कई इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में मानसून की बारिश तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून और नैनीताल में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सभी जनपदों में बिजली चमकने, तेज बारिश और 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। यह भी पढ़ें- केदारघाटी से लौटीं सभी हेली कंपनियां, दूसरे चरण की सेवाएं कब होगीं शुरू? यह भी पढ़ें- योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.