नई दिल्ली, जून 14 -- विज्ञान और तकनीक की मदद से इंसान कुदरत पर राज करने की लाख कोशिश कर ले, लेकिन नेचर अपनी शक्ति दिखला ही देती है और फिर इंसान अपने आपको बौना पाता है। राजाजी टाइगर रिजर्व में घूमने गए सैलानियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पार्क की चीला रेंज में सफारी करने गए 60 पर्यटक उस समय फंस गए जब कुदरत ने अपना शक्तिशाली रूप दिखाया। दरअसल राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज में सफारी करने गए पर्यटकों के चौदह वाहनों में सवार करीब 60 पर्यटक शुक्रवार को तेज बारिश के चलते उफान पर आए बरसाती नालों में फंस गए। इनमें दिल्ली, नोएडा, हरियाणा और लखनऊ के पर्यटक शामिल थे। चीला रेंज के रेंजर बीडी तिवारी ने बताया कि आधे घंटे बाद कर्मचारियों ने बरसाती नालों में फंसे सभी पर्यटकों और उनके वाहनों को सकुशल बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- देहरादून में बिना जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.