हरिद्वार, जनवरी 28 -- उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता एवं जनपदीय संरक्षक डॉ. प्रधान विजय कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शाल ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अशासकीय विद्यालयों से संबंधित लंबित प्रकरणों को मुख्य शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा और उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। साथ ही शासकीय विद्यालयों के समान अशासकीय विद्यालयों को भी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। परिषद द्वारा इस संबंध में एक ज्ञापन भी सीईओ को सौंपा गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने आश्वासन दिया कि जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.