बरेली, जनवरी 6 -- उत्तरमुखी बाला जी दरबार धर्म जागरण सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को 13वीं वार्षिक शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। महंत एवं संस्थापक प्रकाश सिंह चौहान के निर्देशन में यात्रा मंदिर प्रांगण से रामगंगा तक 51 कलश के साथ संपन्न हुई। जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत के साथ प्रशासनिक सहयोग से यात्रा अनुशासित ढंग से पूरी हुई। महंत प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि पिछले 13 वर्षों की तरह इस वर्ष भी 117 श्रद्धालुओं ने 40 दिन का फलाहारी व्रत पूर्ण किया। व्रत समापन पर गंगाजल कलश विसर्जन हेतु शोभायात्रा रामगंगा तक पहुंची। उद्यापन के उपलक्ष्य में मंगलवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारा आयोजित होगा। शोभायात्रा में दीक्षा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, अतुल चौहान, बृजेश कश्यप, जगपाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। पकड़िया नाथ मंदिर में पूजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.