जौनपुर, नवम्बर 27 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उत्तरगांवा गांव में बुधवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण फीता काटकर किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मूर्ति को आंबेडकर पार्क निर्माण समिति के सदस्यों के सहयोग से उत्तरगावा गांव में बनाया गया। अनावरण के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि सामाजिक बराबरी, शिक्षा और मानवाधिकारों के लिए अद्वितीय प्रतीक थे। उनके द्वारा किये गए कार्यो एवं उनके विचार आज अनुकरण किए जा रहे हैं। मंत्री ने आंबेडकर की भव्य प्रतिमा को स्थापित करने के लिए सभी सदस्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान कमला यादव, जितेंद्र कुमार, विवेक रंजन यादव, अजय कुमार, संजय कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.