बागेश्वर, अक्टूबर 14 -- पशुपालन,दुग्ध विकास, मत्स्य पालन व सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नुमाइशखेत में आयोजित पांच दिवसीय सहकारिता मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 24 काश्तकारों को 30 लाख के व्याज रहित ऋण और बहुदेशीय प्राथमिक सहकारी समिति आरे और बागेश्वर को माइक्रो एटीएम प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मडुवा झंगोरा, कीवी की डिमांड दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में है, ये हमारी बडी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि स्टॉलों के निरीक्षण करते हुए मातृशक्ति द्वारा उन्हें जानकारी दी कि सरकार की योजनाएं उन तक पहुंच रही हैं। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार योजना बना सकती है, लेकिन धरातल तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने बताया कि वज्यूला की दो महिलाओं ने सरकार की गोट वैली योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.