उत्तरकाशी, अक्टूबर 31 -- एंजल्स इंटरनेशनल एकेडमी मातली में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, हिमांचली्, पंजाबी आदि गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। शुक्रवार को एंजल्स इंटरनेशनल एकेडमी परिसर मातली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष रमेश चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियो पर हर्ष व्यक्त किया तथा हाई स्कूल की मान्यता के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया। विद्यालय के निदेशक डॉ. अनिल नौटियाल ने कहा कि विद्यालय पंच पदीय शिक्षण व्यवस्था,भारतीय शाश्वत जीवन मूल्यों तथा तकनीकी के आधुनिकतम सीखने सिखाने की प्रक्रियाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वहीं इस मौके पर छात्रों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.