उत्तरकाशी, मार्च 7 -- बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व जिला महामंत्री भाजपा विजय बहादुर सिंह रावत ने सरकार से उत्तरकाशी जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा। रावत ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री पड़ते हैं, जहां हर साल लाखों की तादाद में यात्री और पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन मेडिकल सुविधाओं की दिशा में इस जनपद को अभी तक बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि जिले के चिन्यालीसौड़, ब्रह्मखाल, डुंडा धनारी, भटवाड़ी आदि किसी भी स्थान पर एक मेडिकल कॉलेज खोला जाना अति आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.