उत्तरकाशी, नवम्बर 23 -- कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुमन प्रदीप रावत ने कहा कि उत्तरकाशी में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारियों पर खरा उतरते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर नई कांग्रेस खड़ी करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर धराली आपदा प्रभावितों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। कहा कि आपदा के तीन माह बाद भी आपदाग्रस्त क्षेत्र पुनर्निर्माण और पुनर्वास की दिशा में सरकार काम करना भूल गई है। गत दिवस जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि सरकार धराली आपदा प्रभावितों की सुध लेना भूल गई है। सरकार सीमांत गांव नेलांग और जादुंग जैसे गांवों को बसाने की बात करती है, लेकिन आपदाग्रस्त धराली गांव के पुनर्वास की दिशा में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। जो सर...