उत्तरकाशी, सितम्बर 6 -- उत्तरकाशी में आज फिर प्राकृतिक आपदा आई है। जिले के नौगांव क्षेत्र के देवलसारी इलाके में बादल फटा है। इसके कारण नौगांव बाजार में मलबा भरने की सूचना मिल रही है। साथ ही बरसाती नाला उफान पर आने से कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ के जवान बचाव कार्यों हेतु मौके पर पहुंच चुके हैं। सीएम धामी ने भी इस बाबत एक्स पर पोस्ट किया है। उत्तरकाशी में फिर आए इस संकट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि से नुकसान की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के दल प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.