उत्तरकाशी, दिसम्बर 24 -- वन विभाग की ओर से गत शुक्रवार को मल्ला गांव में लगाए गए पिंजरे में गत मंगलवार देर रात को एक भालू का बच्चा कैद हो गया है। पिंजरे में फंसे भालू को रेस्क्यू कर हरिद्वार भेजा जा रहा है, साथ ही अन्य भालुओं को पकड़ने के लिए एक और पिंजरा लगा दिया गया है। बता दें कि भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव डांग तोक में पिछले दो-तीन माह से भालुओं की दहशत बनी हुई है। यहां एक नर भालू व उसके दो बच्चे शाम ढलते ही आवासीय घरों के परिसर में धमक रहे हैं। उनके घरों के आसपास धमकने और खिड़कियों पर खड़े होने ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं।बीते दिनों भालू रात के समय आवासीय परिसर में मंडराते हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने बीते शुक्रवार को मल्ला गांव के डांग तोक में भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, बीते ...