महाराजगंज, अगस्त 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज सभागार में एनसीसी की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य डॉ अपर्णा राठी ने कहा कि खेल शारीरिक मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उत्तम स्वास्थ्य ही सफल जीवन की कुंजी है। विशिष्ट अतिथि रक्षा अध्ययन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर प्राची कुशवाहा ने शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा के समान अवसर सभी को प्राप्त होने को विकसित भारत का मुख्य आधार बताया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ राजू शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधकम् अर्थात उत्तम स्वास्थ्य से ही सभी कार्यों की सिद्धि हो सकती है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। जिस राष्ट्र के नागरिक मानसिक शारीरिक और सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.