बागपत, सितम्बर 1 -- नगर के पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम शौच धर्म की आराधना की गई। तीन लोक महामंडल विधान में 232 महा अघ्र्य समर्पित कर विश्व शांति की कामना की गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रविवार सुबह विधानाचार्य संयम शास्त्री ने देव, शास्त्र व गुरु का पूजन कराया। ब्रह्मचारी प्रवीन जैन ने भगवान का विशेष जलाभिषेक कराया। तीन लोक महामंडल विधान में मंत्रोच्चार के साथ 232 महा अघ्र्य समर्पित कर विश्व शांति की कामना की गई। शाम के समय भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जैन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...