मुंगेर, अगस्त 29 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जैन धर्मावलंबियों का दस दिनों तक चलने वाला पर्यूषण पर्व गुरुवार से शुरू हो गया। जैन धर्मावलंबियों का यह प्रमुख पर्वो में से एक है। इसे दस लक्षणा पर्व भी कहा जाता है। सुबह जैन समाज के लोगों ने जैन मंदिर में भगवान महावीर एवं पार्श्वनाथ का अभिषेक, पूजा एवं आरती की। पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना की गई। व्रत में रहकर बड़ी संख्या में जैन सामाज की महिलाएं भी शामिल हुई। इस पर्व के दौरान जैन समाज के लोग भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना, आराधना, तप एवं ध्यान करते हैं। आत्मशुद्धि का महापर्व: जैन समाज के निर्मल जैन ने बताया कि आत्मशुद्धि एवं अंतरात्मा को जागृत करने का यह पर्व है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व को दस लक्षणा पर्व भी कहा जाता है। चार्तुमास की परंपरा की तरह जैन धर्म में भी भगवान महावीर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.