बागपत, फरवरी 3 -- दाहा। दोघट कस्बे में मंगलवार को आयोजित पांच कुंडी महालक्ष्मी विष्णु नव गृह यज्ञ में बाबा महंत लक्ष्मण गिरी महाराज ने कहा कि प्रभु की भक्ति की शक्ति से मानव जीवन को खुशहाली मिलती है। मानव जीवन को सफल बनाने के लिए उत्तम कर्म कर दानशील एवं धैर्यशील बने। कहा कि जीवन में फलदार पेड़ एवं गुणवान व्यक्ति ही झुकते है। बाबा लक्ष्मण गिरी महाराज ने कहा कि आज मनुष्य धन दौलत एवं शौर्य पाने की होड़ में ईश्वर को भूलता जा रहा है जो उसके पतन का कारण बन रहा है। जीवन को सफल बनाने के लिए दानशील एवं धैर्यशील होना जरूरी है। यज्ञ में सुरेंद्र सिंह, मनोज पंवार, प्रेमपाल, रामेश्वर व अरूण पंवार सपत्नीक यज्ञमान रहे। कार्यक्रम में विक्रम नंद गिरी महाराज, बाबा गोविंद गिरी, पवन गिरी, ज्ञान गिरी, विनोद पंवार, हरेंद्र पंवार, माठू पहलवान, राजेंद्र सिंह, शोक...