लातेहार, फरवरी 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के लंका कोयल नदी से उत्खनित अवैध बालू से सड़क के कलवर्ट पुलिया का निर्माण कराने की सूचना मिली है। नदी से बालू के अवैध खनन को नही रोका जा रहा है। सम्बन्धित ठीकेदार के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया जाता है कि कोयल नदी से अवैध बालू का खनन करा कर उसे पुलिया निर्माण स्थल पर ले जाया जा रहा है। इसके बाद उक्त अवैध बालू से ही उस योजना का निर्माण कराया जा रहा है। जो गलत है। जबकि दूसरी नदी से चालान पर पर्याप्त मात्रा में बालू उपलब्ध है,लेकिन अवैध बालू नदी से खनन करा कर एक तरफ नदी का दोहन किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बालू टैक्स को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...