कटिहार, दिसम्बर 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मनिया में टीचिंग लर्निंग मैटेरियल टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। टीएलएम में विद्यालय के शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विभिन्न विषयों से संबंधित संबंधित शिक्षण सहायक सामग्री का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा शिक्षण उपयोगिता, सृजनात्मकता, प्रस्तुति एवं विषयवस्तु की स्पष्टता के आधार पर मूल्यांकन किया गया।मूल्यांकन के बाद अबुल कलाम आज़ाद को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान, रेखा कुमारी द्वितीय स्थान एवं आलमाश शाहीन तृतीय स्थान पर रही। समन्वयक मीरा कुमारी ने बताया कि टीएलएम से शिक्षण में नवाचार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार झा, मो. आलमगीर एवं शिक्षकों ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त क...