मोतिहारी, मार्च 2 -- तुरकौलिया। शहर से सटे रघुनाथपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदिया उर्दू के शिक्षक प्रभाष कुमार श्रीवास्तव का निधन शुक्रवार की रात में हो गया। वे एक माह से पटना एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे। उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ने से इलाजरत थे। वे मृदुभाषी थे। बच्चों के बीच उनका काफी प्रभाव था। वे उक्त स्कूल में पूर्व में प्रधानाध्यापक के पद पर भी रह चुके थे। उनके निधन पर विद्यालय के हेडमास्टर राजेंद्र कुमार, शिक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, जावेद अहमद, कमलेश सहनी, संजय कुमार, अंशु यादव, कृष्ण कुमार, शिक्षिका नूतन बाला, कुमारी वंदना, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सचिव शिव कुमार यादव, नगर पार्षद प्रतिनिधि ई ललन कुमार, पूर्व मुखिया मोहन सिंह सहित अनेक ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.