जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालूका में बाल विवाह उन्मूलन पर कार्यशाला, क्विज में छात्राओं ने दिखाया ज्ञान बिंदापाथर, प्रतिनिधि। गेडिया शैक्षणिक अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालूका में शनिवार को बाल विवाह उन्मूलन एवं इसके दुष्प्रभावों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद तांती ने की। इस अवसर पर सहायक अध्यापक नैनी प्रसाद गोराई ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा एवं अभिशाप है, जो पुराने समय से चली आ रही है। 18 वर्ष से पहले लड़की तथा 21 वर्ष से पहले लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि आज भी समाज में बाल विवाह की समस्या मौजूद है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह अधिक देखने को मिलता है, जिसका मुख्य कारण शिक्षा एवं ...