सराईकेला, जुलाई 16 -- राजनगर।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूईयानाचना में बुधवार को पौधारोपण किया गया। झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य माताओं के सम्मान में एक स्थायी प्रतीक बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाए। विवेक महतो, रितेश महतो और सुमन महतो सहित कई बच्चों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने कहा कि वे अपनी मां के सम्मान में एक स्थायी प्रतीक बनाना चाहते हैं और पर्यावरण को भी संरक्षित करना चाहते हैं। इस अभियान के तहत विद्यालय और गांव के विभिन्न जगहों में फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। 100 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.