कटिहार, फरवरी 15 -- फलका। एक संवाददाता शुक्रवार की देर रात्रि फलका थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलगच्छी में अज्ञात चोर द्वारा ने विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सोरेन ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। प्रधानाध्यापक ने शिकायत किये आवेदन में जिक्र किया है कि 13 फरवरी को करीब चार बजे सभी शिक्षक विद्यालय बंद कर अपने-अपने घर चले गये। जब 14 फरवरी को विद्यालय पहुंचे तो देखा की जिस कमरे में खाना बनाया जाता है उसका ताला गायब था।जैसे ही सभी शिक्षक कमरे में गए तो देखा कि गैस सिलेंडर,चूल्हा,मोटर,अल्यूमिनियम का बर्तन,15 बैग चावल,छोटा गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान गायब था। जिसके बाद उक्त घटना की सूचना जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को दिया गया और व...