कोडरमा, फरवरी 14 -- जयनगर। थाना क्षेत्र के पिपचो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार की रात चोरों ने विद्यालय में रखे स्टोर रूम का ताला तोड़कर तीन गैस सिलेंडर टंकी, एक बाल्टी, छह बोरा चावल चोरी कर ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने इस संबंध में जयनगर थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामद और उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...