चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में एस्पायर संस्था के सौजन्य से बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे- बच्चियों के बीच विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्राथमिक स्तर के दौड़ रेस में मनोज तुबिद, विशाल बारी और रेंगो मुंदुईया ने बाजी मारी। एक पैर की दौड़ में सुरेन कालुंडिया,हरिनारायण सुंडी,सीनी बारी विजेता बने।बिस्किट रेस में कुलदीप पुरती,सुरेन कालुंडिया और महेश कालुंडिया जीत हासिल किया।गणित रेस में आयुष गोप,माधुरी गोप और मोटाय बारी ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। बैलून फोड़(कक्षा -3)में सुनीता बानरा,आयुष तुबिद और अंजली बारी वहीं कक्षा -4 में सुमंति बारी, सुष्मिता गोप और लक्ष्मी पुरती विजयी रहे। उच्च प्राथमिक स्तर में चित्रांकन प्रतियोगिता में सुखमती कालुंडिया,अलका तां...