चाईबासा, अप्रैल 28 -- चाईबासा। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह के 206 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। चिकित्सा पदाधिकारीगण डॉ.संगीता मुंडरी, डॉ.राशमेदी रुता, डॉ.फरहत फातमा, एएनएम माधुरी पुर्ती एवं नेत्र चिकित्सा सहायक मेरी करुणा टोप्पो ने बच्चों की ऊंचाई व वजन मापने के साथ नेत्र जांच किया। इसके अलावा उचित एवं साफ पोषण और शारीरिक सफाई जैसे कान, नाखून आदि पर ध्यान देने का सुझाव दिया। मौके पर प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम समेत सुशील कुमार सरदार, गंगाराम लागुरी, कुंती बोदरा कल्पना गोराई, एलिस बेक और विकास कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.