कटिहार, फरवरी 25 -- समेली ,एक संवाददाता उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसियारी के 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से प्रधानाध्यापक अनिल कुमार यादव, शिक्षा समिति अध्यक्ष रेहाना खातून एवं सचिव नाजिया अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण दल को रवाना किया। परिभ्रमण के दौरान छात्रों को विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं बटेश्वर स्थान मंदिर व पहाड़ क्षेत्र ले जाया गया। भ्रमण के क्रम में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को वहां उपलब्ध विभिन्न वनस्पतियों, वाटिकाओं एवं अन्य उपयोगी प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई। परिभ्रमण दल के साथ शिक्षिका चंदा भारती, साधना कुमारी, रूसखाना खातून, शहर बानो, विक्की कुमारी, ज्योति सिंह एवं विवेकानंद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.