सिमडेगा, फरवरी 9 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित उवि सारंगपानी में तीन महीने के अंतराल में रविवार की रात दूसरी बार चोरी की घटना घटी। चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ के दो कंप्यूटर सेट एवं एक प्रिंटर चोरी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार को जब विद्यालय के शिक्षक विद्यालय पहुंचे तब पता चला। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा कोलेबिरा थाना में लिखित सूचना दे दी गई है। सूचना के आलोक में पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...