हजारीबाग, मार्च 8 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के बुंडू में मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है। लेकिन संसाधन नहीं बढ़ाया गया है। बरही के मलकोको पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की संख्या बढ़ाने, विद्यालय के लिए क्लास रूम और चाहरदीवारी निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि जिस अनुपात में विद्यालय में बच्चे हैं उसके अनुपात में शिक्षकों की कमी है। उच्च विद्यालय के लिए भवन एवं विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चों को परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.