पाकुड़, दिसम्बर 23 -- उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में सोमवार को शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तृतीय शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूर्य भुईंमाली ने की। संगोष्ठी में मुख्य रुप से विद्यालय में छात्र-छात्राओं की 80 से 85 प्रतिशत उपस्थिति को लेकर उपस्थित अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने-अपने बच्चों को नियमित रुप से विद्यालय भेजें। साथ ही विद्यालय में बच्चों को अनुशासन का पालन करते हुए अनुशासित होने पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में संपन्न हुए रेल प्रोजेक्ट के तहत बच्चों के प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई। साथ ही 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलने वाले सबमेटिव एसेसमेंट-1 (एसए-1) परीक्...