मधुबनी, अगस्त 7 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अड़रिया संग्राम में बुधवार को कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. अमित पांडे ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के नामों की घोषणा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विजेताओं को पुरस्कार भी उसी दिन वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में जल्द ही पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में आगे बढ़ने और कुछ नया सीखने की इच्छा जागृत होती है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.