कटिहार, जनवरी 8 -- मनिहारी नि स पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन सह विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया । समारोह मे सबसे पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार तथा अंजनी कुमार सहित सभी शिक्षकों तथा उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रबंध समिति में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह अध्यक्ष, प्रधानाध्यक संतोष कुमार सिंह सचिव, बीडीओ मनिहारी सदस्य, बीईओ सदस्य, वरीय शिक्षक चंद्रकांत कुमार सदस्य, भूमिदाता सदस्य गोपाल कृष्ण यादव, रामचंद्र यादव शिक्षा प्रेमी सदस्य, अनुसूचित जनजाति से उषा देवी सदस्य तथा बीआरसी के लेखापाल दुर्गेश कुमार सर्वसम्मति से सदस्य चुने गए हैं। समारोह को संबोधित करते हुए कहा की बघार पंचायत के छात्...