बागेश्वर, फरवरी 6 -- बागेश्वर। जनपद पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। एक निरीक्षक और तीन पुलिस जवानों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाउ रिधिम अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया है। पुलिस विभाग में पेशेवर दक्षता, अपराध नियंत्रण, जटिल मामलों के सफल अनावरण और सामुदायिक पुलिसिंग में महत्वपूर्ण योगदान देने पर प्रदान किया गया है। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक सल्लाउद्दीन खान, सिपाहीनरेन्द्र सिंह, कुलदीप वर्मा तथा रविंद्र सिंह बोरा शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...