उन्नाव, जनवरी 26 -- उन्नाव। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जनपद उन्नाव में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री प्रेमचंद को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस से सम्मानित किया गया है। यह पदक उन्हें पुलिस सेवा के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया। श्री प्रेमचंद ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनहित से जुड़े मामलों में प्रभावी भूमिका निभाई है। उनके इस सम्मान से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.