प्रयागराज, फरवरी 22 -- ईसीसी और नासी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने मौखिक और पोस्टर माध्यम से शोध प्रस्तुत किए। हाई एनर्जी फिजिक्स में बेस्ट ओरल पुरस्कार अंशु शर्मा (पटना विमेंस कॉलेज) तथा बेस्ट पोस्टर पुरस्कार नूपुर मैत्री (जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा) को मिला। संघनित पदार्थ फिजिक्स में रवि कुमार (इविवि) और स्वाति पांडे (ईसीसी) को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष प्रो. कमलेश यादव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता समाजहित में नए अवसर खोलेगी और भारत इस क्षेत्र में अग्रणी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...