मथुरा, फरवरी 5 -- राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के दो सहायक प्राध्यापकों को हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री विभाग की सहायक प्राध्यापक सुनम साहा को 'वुमन साइंटिस्ट अवॉर्ड' तो संस्थान के फार्माकोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक कुलदीप सिंह को 'बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड' से नवाजा गया। हाल ही में हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में 'विकसित भारत 2047' के विजन के तहत 'हेल्थ केयर, केमिकल, बायोलॉजिकल और फार्मास्युटिकल साइंसेज में अनुसंधान, विकास और नवाचार' विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के नामचीन शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों ने अपने-अपने अनुभव और शोध-पत्र प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.