नोएडा, दिसम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट कॉलेज को एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड कॉलेज को उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था के लिए दिया गया है। नई दिल्ली में आयोजित टाइम्स नाउ एजुकेशन समिट एवं अवार्ड सेरेमनी 2025 में यह पुरस्कार संस्थान को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव संजय कुमार ने दिया। संस्थान की ओर से मैनेजमेंट विभाग के निदेशक डॉ. सतीश वर्मा ने प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...