पीलीभीत, मार्च 6 -- निर्धन कन्याओं का निशुल्क विवाह कराने व समाज के लिए हमेशा योगदान देने वाले समाजसेवी संदीप ग्रेवाल और गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसविंदर सिंह को गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत में सम्मानित किया गया। एनआरआई व जादमपुर के निवासी संदीप ग्रेवाल कनाडा में रहने के बाद भी प्रतिवर्ष आकर यहां निर्धन कन्याओं का विवाह कराते हैं और जरूरमंदों की मदद करते हैं। उनके इस योगदान पर नगर पंचायत ने उनको मानवता गौरव सम्मान से अलंकृत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के लिए संदीप हमेशा एक प्रेरणा है। जो दूसरों की मदद करते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने संदीप व जसविंदर को सम्मानित कर समाज के लिए उनके योगदान को सराहा। सभासद तेजिंदर सिंह बिट्टू, अमृतपाल सिंह, अंकित सिंह, अरुण कुमार सिंह, अमित, आलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.