जहानाबाद, फरवरी 23 -- घोसी, निज संवाददाता परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, मगध प्रमंडल गयाजी लालसा सिन्हा के द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कार्यरत एएनएम कायनात सरवरी को वर्ष भर में 899 महिलाओं को "अंतरा" इंजेक्शन लगाने के उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया, जो मगध प्रमंडल में सर्वाधिक रहा। वहीं ग्राम उबेर की आशा कुमारी मंजू सिन्हा को 16 पुरुषों को प्रेरित कर नसबंदी कराने तथा बीरूपुर की आशा ममता कुमारी को 126 महिलाओं को मोबाइलाइज कर "अंतरा" इंजेक्शन दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि...