घाटशिला, जुलाई 17 -- बहरागोड़ा।पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को रांची में पंचायती राज विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। बताया गया टॉप 5 मुखियाओं में मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया जगह बनाई है। मुखिया को उनके पंचायत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। इस सूचकांक के आधार पर विभिन्न ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन के अनुसार श्रेणियों में रखा गया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के मुखियाओं को सम्मानित करके पंचायती राज विभाग झारखंड अन्य पंचायतों को भी प्रेरित करना चाहता है ताकि वे भी बेहतर प्रदर्शन करें। यह सम्मान पंचायतों के विकास और सामाजिक-आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुखियाओं के प्रयासों को मान्यता देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.