गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुचायकोट की छात्रा ज्योति कुमारी को सम्मानित किया। ज्योति कुमारी ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर बीईओ अशोक कुमार सिंह ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर शिक्षक इसराफील अंसारी, संजय कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.