आरा, जनवरी 19 -- सहार बीआरसी में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार गौरव ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी संकुल संचालक समन्वयक एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गणित, हिंदी,पर्यावरण अध्ययन, उर्दू एवं अंग्रेजी विषयों से संबंधित शैक्षणिक टीएलएम की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। चयनित उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के लिए गणित विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौरन डीहरी के शिक्षक गोविंदा कुमार, हिंदी विषय में प्राथमिक विद्यालय ओझवलिया के शिक्षक संजय कुमार, पर्यावरण अध्ययन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपुर की शिक्षिका दीप्ति कुमारी, उर्दू विषय में उत्क्रमित मध्य विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.