मऊ, जनवरी 30 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज में जिला गंगा समिति के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और वैचारिक विमर्श के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं उनके विचारों की प्रासंगिकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ.शाश्वतनंद पाण्डेय ने महात्मा गांधी के दृढ़ निश्चय, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा...