कौशाम्बी, फरवरी 10 -- कड़ा ब्लॉक के अम्बाई बुजुर्ग गांव स्थित महादेव सिंह बाल कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज का 22वां विदाई एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। प्रधानाचार्य अजय सिंह और संचालक सूबेदार सिंह यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर शुभारंभ किया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अजय सिंह एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, विदाई समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मेडल व नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संचालक सूबेदार सिंह यादव ने कहा कि आज आप इस विद्यालय से उच्च शिक्षा के लिए नए संस्थानों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, लेकिन अनुशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.