अंबेडकर नगर, जनवरी 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सामाजिक संस्था टीएमटी की तरफ से चैंप्स फैलिसिटेशन 2025 का आयोजन सेंट पीटर स्कूल अकबरपुर में संस्था सचिव नजमुल हसन रिजवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेहान जैदी ने किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते कार्यक्रम के संयोजक नजमुल हसन रिजवी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही राष्ट्र को सुदृढ़ किया जा सकता है। स्कूल के प्रिंसपल फादर बापदिस्ट डिसूजा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौरा में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को पढ़ाई पर अधिकाधिक ध्यान देना होगा। कार्यक्रम में तीन सौ बच्चों ने भाग लिया। इसमें 13 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ग्रुप सी में स्टेट टॉपर रहे एसके आलमीन को दस हजार रुपए का नगद पुरस्कार के साथ मेडल और प्रमाण पत्...