मेरठ, जनवरी 7 -- छावनी परिषद द्वारा संचालित सीएबी इंटर कॉलेज में मंगलवार को कैडेट्स के लिए रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को एनसीसी ऑफिसर विजय पाल सांवरिया और प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने रैंक लगाकर सम्मानित किया गया। कैडेट्स को देश सेवा, अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। कैडेट प्रिंस कुमार को सार्जेंट, वंश और इरफान को कॉरपोरल और अभिनव शर्मा को लांस कॉरपोरल की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. विनोद कौशिक ने कैडेट्स को देश सेवा को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। 72 यूपी बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अभिषेक पंवार और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने कैडेट्स को बधाई दी। संजीव कुमार, हवलदार संभीधान सिंह, कैडेट शिवम शर्मा, प्रीत कुमार, कर्तव्य शर्मा, विवेक, देव, आशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.