पूर्णिया, जनवरी 26 -- पूर्णिया, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और गौरव का क्षण है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए पूर्णिया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार को प्रदान किया। यह सम्मान पूर्णिया जिला निर्वाचन तंत्र द्वारा किए गए उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, पारदर्शी एवं प्रभावी निर्वाचन प्रक्रिया, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सतत क्षमतावर्धन प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। जिले में निर्वाचन कर्मियों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प...