उरई, फरवरी 21 -- उरई, संवाददाता। निराश्रित गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिले के डीएम, सीडीओ समेत अफसरों को 23 फरवरी को लखनऊ में आयोजित गोधन समागम में सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर।लखनऊ में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के पांच जिलों के डीएम, सीडीओ मुख्य पशुचिकित्साधिकारी तथा चयनित गो-आश्रय स्थलों के संचालकों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिन जिलों ने गौ संरक्षण में बेहतरीन कार्य किया है उनको शासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके जिले का नाम भी शामिल है। प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. मेघपाल सिंह ने बताया कि जालौन, हरदोई, अलीगढ़, अमरोहा, और रायबरेली जनपदों का चयन गोसंरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जालौन द्वारा गो-आश्रय स्थलों का सुदृढ...