लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- क्राफ्ट कटिंग सत्र के दौरान डीसीएम श्रीराम ग्रुप की चारों इकाइयों में सर्वाधिक गन्ना उत्पादन करने वाले अजबापुर चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम पिपरी अजीज के किसान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिजनेस हेड रोशनलाल टामक व मुख्य कार्य अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने किसान को सम्मान प्रदान करते हुए उनके उत्कृष्ट उत्पादन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एक हेक्टेयर में 1500 कुंतल से अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रीजनल हेड रमेश चौधरी ने किया। उन्होंने गन्ना किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए बुवाई के समय संपूर्ण बेसल डोज व गन्ने की बंधाई के समय तिरछी बंधाई और कम से कम तीन बार गन्ने की जड़ों पर मिट्टी चढ़ाई करने पर जोर दिया। वहीं ईडी रोशन लाल टामक ने उन्नत किस्म की प्रजाति को चयनित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.