साहिबगंज, मई 26 -- साहिबगंज। भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से गंगा प्रहरी के जरिए पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीवों के संरक्षण, गंगा संरक्षण सहित प्रमुख नदियों के संरक्षण को लेकर काम किया जाता है। जिला में दर्जनों गंगा प्रहरी हैं। इनमें से बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने पर राजेश सिन्हा को सम्मानित किया जायेगा। आगामी पांच जून को देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान जिला के बेस्ट गंगा प्रहरी राजेश सिन्हा को सम्मानित किया जायेगा। गंगा प्रहरी राजेश सिन्हा ने बताया की वे 2014 से ही बतौर गंगा प्रहरी वन्य जीव संस्थान से जुड़ कर कई प्रमुख गतिविधियों, अभियान, कार्यक्रमों में सजग होकर हिस्सा लिया और उनकी ओर से पर्यावरण, गंगा संरक्षण को लेकर संस्थान से मिली जिम्मेवारी को बखूबी निभाया गया। इसके बदौलत उनका चयन उत्कृष्ट गंगा प्रहरी के रूप में किया गया है। वे तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.