झांसी, फरवरी 2 -- नगर पालिका कार्यालय में एक समारोह हुआ। जिसमें सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले कर्मचारियों के सम्मानित किए गया। जिससे उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें स्वच्छ नगर के निर्माण में योगदान देना रहा। इस दौरान उत्कृष्ट काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को अधिशाषी अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना, अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और कचरे के स्रोत पर पृथक्करण (सोर्स सिग्रिगेशन) को सफल बनाने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। सफाई मित्रों की क्षमता संवर्धन हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर कमल किशोर भी मौजू...