समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- विभूतिपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने एव प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा सम्मानित होने के बाद कार्यालय पर बीडीओ को सम्मानित किया गया। रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य मनोज कुमार ने बीडीओ चंद्रमोहन पासवान को चादर, पाग माला पहना कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर पूर्व प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने भी सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा, महेन्द्र महतो आदि ने भी शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.